"<a href="https://www.rawpixel.com/image/6111624/olympic-rings-paris-september-2017" target="_blank" rel="noreferrer noopener">Olympic rings in Paris, 23</a>"/ <a href="https://creativecommons.org/publicdomain/zero/1.0/?ref=openverse" target="_blank" rel="noreferrer noopener">CC0 1.0</a>
  • ओलंपिक खेलो के बारे में।
  • ओलंपिक खेल का इतिहास
  • ओलंपिक खेलो की शुरुआत किस प्रकार हुई।
  • International Olympic committee (IOC) की स्थापना
  • विश्व स्तर पर ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
  • भारत में ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

ओलंपिक खेलो के बारे में।

ओलंपिक खेल ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेल प्रतियोगिता वाला एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है जिसमें पूरे दुनिया के हजारों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं यह खेल हर चार साल में आयोजित होते हैं 1924 के बाद इसमें शीतकालीन ओलंपिक खेलो में जोड़ा गया। 1894 में पियरे डी कौबर्टिन की सहायता से IOC की स्थापना की । उसके बाद 1896 में पहले आधुनिक खेलों का आयोजन हुआ। जहां से ओलंपिक खेल विश्व स्तरीय होने लगे।

ओलंपिक खेल का इतिहास
ओलंपिक खेलो की शुरुआत आज से 776 BC में शुरू हुआ था। इन खेलों की शुरुआत ओलंपिया से शुरू हुई। यह बहुत जल्द अन्य शहरों में भी खेला जाने लगा। यह खेल ग्रीक के लोगों के द्वारा फैलाया गया।
उस समय ओलंपिक खेलों के साथ अन्य खेल भी खेले जाते थे लेकिन सबसे लोकप्रिय खेल ओलंपिक ही था जिससे यह बहुत कम समय में काफी लोकप्रिय खेल बन गया। यह खेल लगभग हर 4 सालों में खेला जाता था जो August 6 से September 19 तक होता था इन खेलों की शुरुआत Elis शहर में होती है जो ओलंपिया में है।
शुरुआती समय में ओलंपिक में केवल दौड़ हुआ करती थी। जिसका पहला विजेता जिसने यह दौड़ निकाली , वह एक cook था। शुरुआत के दिनों में इसमें कोई प्रोफेशनल नहीं हुआ करते थे।
समय के साथ इन खेलों में लंबी कूद, जैवलिन, बॉक्सिंग, रेसलिंग खेल जैसे जोड़े गए।
फिर यह खेल एक दिन के बजाय 4 से 5 दिनों तक चलते थे।
रोमन एंपायर ताकतवर बना जिससे ग्रीस पर कब्जा किया। 393 AD में इन खेलो को प्रतिबंध लगा दिया गया। क्योंकि ये खेल zeus के सम्मान में खेले जाते थे। लेकिन इन्होंने ईसाई धर्म को अपनाने के बाद इन खेलों को 400 AD में अच्छी तरीके से प्रतिबंध लगा दिए गए।
Note – 1200 सालों तक ये खेल खेले गए थे।जिसमें 293 बार ये खेल खेले गए थे , जिसके बाद इनमें प्रतिबंध लगा दिया गया।

ओलंपिक खेलो की शुरुआत किस प्रकार हुई।


1821 में ग्रीक लोग ओटोमन एंपायर से आजाद हुए। जिसके बाद ग्रीक लोग ने अपने पुराने संस्कृति को लाने की सोची।
1833 में एक पत्रकार panagiotis soutsos ने अपने कविता और पत्रकार के जरिए dialogue of the dead के जरिए पुराने संस्कृति को आजादी दिलाने की बात की ।
इसके बाद 1856 में evangelos zappas ने इन खेलों का आयोजन करने का फैसला किया जो की एक ग्रीक अमीर व्यक्ति थे। इन्होंने ग्रीस के राजा को पत्र लिखकर धन देने पेशकश की।
इसके बाद 1859 में पहला ओलंपिक खेल खेला गया जो की एथेस शहर में खेला गया जिसमें ग्रीस और ओटोमन अंपायर के लोग थे। उसके बाद ये खेल 1870 के बाद लगातार होने लगे।

International Olympic committee (IOC) की स्थापना।
IOC एक अंतरराष्ट्रीय समिति है, इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में है। शुरुआत में इसमें 14 सदस्य थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इसका मुख्यालय को स्विट्जरलैंड में बनाया गया। इसकी स्थापना 23 जून 1894 में पियरे डी कौबर्टिन ने की। IOC के प्रथम अध्यक्ष देमित्रिस विकेलस थे। वर्तमान समय में राष्ट्रीय ओलंपिक समिति में 205 सदस्य हैं , 2022 में ओलंपिक खेल की थीम “एक साथ एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए” रखा था। IOC हर 4 साल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलो का आयोजन करती हैं शीतकालीन ओलंपिक खेल और युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन करती है । 1896 में पहला ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल खेला गया । 1924 में एथेंस में पहला शीतकालीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत की गई। पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल और शीतकालीन ओलंपिक खेल एक ही साल में हुआ करते थे, 1974 से इन 2 साल का अंतराल दिया गया। ओलंपिक खेलों की जिम्मेवारी IOC करती है।

विश्व स्तर पर ओलंपिक खेलों की शुरुआत।


1896 में पहला इंटरनेशनल ओलंपिक खेलो का आयोजन हुआ। जो की यूनान की राजधानी एथेंस में हुआ । जिसे IOC ने आयोजन किया ,जो की पैनाथेमैटिक स्टेडियम में किया गया।
1896 में 14 देश और 241 एथलीटो ने भाग लिया इस खेल में।
इन ओलंपिक खेलों में महिलाओं की हिस्सेदारी भी थी।
*2020 में यह खेल टोक्यो में हुए थे
*2024 में यह खेल फ्रांस के पेरिस में हुए थे।

भारत में ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
भारत देश में मूलत इसकी शुरुआत 1920 में हुई। जिसमें भारत देश द्वारा ओलंपिक गेम खेले गए। दूसरी बार ओलंपिक में टीम भेजने से पहले भारत देश ने 1923 में ऑल इंडिया ओलंपिक कमेटी की स्थापना की। फरवरी 1924 में ओलंपिक गेम शुरू हुए जिसमें ऑल इंडिया ओलंपिक कमेटी खेल में जीते गए खिलाड़ी ही ओलंपिक में भेजे गए उसके बाद यह सिलसिला आगे बढ़ता रहा।
भारतीय ओलंपिक संघ – ओलंपिक खेलों और अन्य एशियाई खेलों में खेलने वाले प्रतिभागियों की चयन करने वाली संस्था है, जिसकी स्थापना 1927 में की गई जिसके द्वारा ओलंपिक खेलों और अन्य इंटरनेशनल खेलो के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है और इसके प्रथम अध्यक्ष सर दोराबजी टाटा थे। भारतीय ओलंपिक संघ की प्रथम महिला अध्यक्ष पीटी उषा है।

Imp note – भारत देश ने अभी तक 24 ओलंपिक खेलों में से 35 पदक जीते हैं, जिसमें स्वर्ण ,रजत और कांस्य पदक शामिल है

  • 1928 में भारत ने हॉकी में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • 128 सालों के बाद ओलंपिक खेलों में 2028 से क्रिकेट की शुरुआत होने वाली है।
  • भारत देश के पास 2036 में ओलंपिक खेलों का आयोजन करने की मेजबानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *